अगर आप का भी IAS/IPS बनने का सपना है तो ये आर्टिकल आप जरूर पढ़ें


स्कूल या कॉलेज में जब एग्जाम चल रही होती है और जब एग्जाम के बाद अगली एग्जाम के लिए 5 - 6 दिनों की छुट्टी दी जाती हैतो लोग सोचते हैं  इन 5-6 दिनों अगले एग्जाम की अच्छी तरह तैयारी हो जाएगी . छुट्टी के पहले दिन लगता है आज रेस्ट कर लेते हैं कल अच्छी तरह फ्रेश माइंड से पढ़ाई  करेंगे.

 दूसरे दिन सोचते हैं अभी तो चार दिन बाकी है .. इतना क्या जलदी है  रिलैक्स होने के बाद पढ़ाई करेंगे.. और वैसे भी ज्यादा पढ़ाई नहीं करनी है

 इसलिए आज भी पढ़ाई नहीं करते.. कल पर टालते - टालते 5दिन की छुट्टी खत्म हो जाती है और अब एक दिन बचा होता है
 और  हम सोचते हैं कि कल एग्जाम है और  आज रात भर जाग कर पढ़ाई करेंगे और फिर जैसे ही हम रात में पढ़ने बैठते है 1 घंटे में ही नींद आने लगती है 

फिर हम सोचते है मुझे नींद आ रही है और मैंने कही एक आर्टिकल में पढ़ा था कि नींद बेहद जरूरी होती है अगर नींद पूरी नहीं हुई तो पढ़ा हुआ याद नहीं रहेगा और हम ये प्लान बनाकर सो जाते हैं कि अभी सो जाते हैं 


सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करेंगे.. फिर जब सुबह 4 बजे अलार्म बजता है  तो हम एक आंख खोलकर देखते हैं और सोचते हैं कि जब मैंने पूरे साल भर पढ़ाई नहीं की  तो अब 2,3 घंटे पढ़कर हम क्या कर लेंगे इससे अच्छा हम सो जाते है

 .. साल की शुरआत में हम सोचते है  एग्जाम से 1 महीने पहले अच्छे से पढ़ाई करेंगे जब एग्जाम के एक महीने बच जाते हैं।


 तो हम सोचते हैं एग्जाम के एक हफ़्ते बाकी होंगे तब पढ़ाई करेंगे और हम लास्ट टाइम तक सोचते ही रह जाते हैं और अंत में फेल हो जाते हैं ..

 यही चीज हर किसी के जीवन में लागू होती है ..

 हम केवल सोचते ही रह जाते हैं कल से करेंगे लेकिन कल कभी नहीं आता और जीवन बर्बाद हो जाता है 

 और दोबारा जीवन को सुधारने  का मौका नहीं मिलता इसलिए कल के भरोसे मत रहिए 

यदि आपको जीवन में कुछ बेहतर हासिल करना है तो

 आपको हर दिन मेहनत करनी पड़ेगी फिर चाहे आपका मन हो या ना हो.. क्युकी आज आप मेहनत नहीं करोगी तो भविष्य में आप बहुत ज्यादा पछतावा महसूस करोगे और अपने आप को कोसोगे की अगर आप उस समय पढ़ाई कर  लेते तो आज 
 ये हाल ना होता तो दोस्तो अभी समय है और पढ़ाई करो और अपना और अपने परिवार का सपना  पूरा करो


" मंजिल उसी को मिलती है,
जिनके होंसलों में जान होती है।
पंखों से कुछ नहीं होता
होंसलों से उड़ान होती है। "


पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर करें.. और हमे कमेंट्स कर के  बताना ये आर्टिकल कैसी  लगा और आपका कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट्स कर पूछ सकते हो 
________________________

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एक लड़की के IAS बनने का कठिन सफ़र की कहानी जो आपके सोचने का नज़रिया बदल देगी।

IAS/IPS बनने के लिए कितनी रैंक चाहिए होती हैं। जानिए

2021 में IAS परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तैयारी कैसे करे